शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

जयपुर शहर के सीताराम नगर त्रिवेणी नगर के बेघर मजदूरों को कोविड-19 (कोविसिल्ड) टीकाकरण 109 लोगो लगाया गया |

दिनांक 10 सितम्बर 2021 को प्रात: 10 से दोपहर 2.30 बजे तक  कोविड-19 टीकाकरण केम्प राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीताराम नगर त्रिवेणी नगर जयपुर पर सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज जयपुर संस्था, पीयूसीएल राजस्थान व मुख्य चिकित्सा एव चिकित्सा अधिकारी राजस्थान सरकार के सहयोग से बेघर मजदूर लोगो के बीच केम्प का आयोजन हुआ | जिसमे 109 लोगों ने कोविसिल्ड टीकाकरण का लाभ लिया | केम्प के दौरान सभी लोगो को मास्क वितरण किये गये |

केम्प के दौरान मुख्य चिकित्सा एव चिकित्सा अधिकारी राजस्थान सरकार के कार्यलय से  डॉ. दिनेश चंद शर्मा, कोमल गोतम-CHO, ज्योति सांवरिया- CHO, जयराम यादव- CHO व सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज जयपुर संस्था से भंवर लाल कुमावत (पप्पू), नीलम बागोतिया, बाबु लाल वर्मा, हरीश चौहान, जय प्रकाश, श्याम सुन्दर एंव वोलियंटियर रोहित कुमावत, प्रिंसी एंव सीताराम नगर कच्ची बस्ती से कामिनी मेहरा व अन्य साथियों ने सहयोग किया |


टीकाकरण केम्प शांतिपूर्ण तरीके से चला और सभी को माइक के जरिये सूचित करते रहे लगातार, केम्प में टीकाकरण टीम का रवैया बहुत प्रसंसनीय था, टीम के साथियों ने बहुत अच्छे व्यवहार के साथ बातचीत करके और टीकाकरण का लाभ लेने आ रहे लाभार्थियों से भी लगातार प्यार मोहब्बत के साथ सुझाव सहित बातचीत के दौरान अपनी बात रखी | सभी टीम साथियों ने एक दुसरे का धन्यवाद दिया और साथ सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज जयपुर संस्था के भंवर लाल कुमावत ने अपना धन्यवाद दिया प्राथमिक विधालय के अध्यापिका को दिया जिन्होंने टीकाकरण केम्प के लिए स्थान दिया इसी तरह हम एक दुसरे काम आते रहेंगे तो एक समय सभी किसी भी परिस्थिति में खड़े रह सकते है और हर समस्या का सामना कर सकते है | लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता अधिकतर लोग केम्प में मास्क लगा कर आ रहे थे और कुछ साथी मास्क नहीं लगा कर आये उन सभी साथियों को मास्क दिए गये | इस तरह सफलतापूर्वक टीकाकरण केम्प का आयोजन हुआ |

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

जयपुर शहर बेघर बस्ती सिद्धार्थ नगर जवाहर सर्किल जयपुर पर कोविड-19 कोविशिल्ड टीकाकरण का 50 लोगो ने लाभ लिया |

 

दिनांक 9 सितम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे से कोविड-19 टीकाकरण केम्प बेघर बंजारा बस्ती सिद्धार्थ नगर होटल ललित के पीछे जवाहर सर्किल जयपुर पर सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज जयपुर संस्था, पीयूसीएल राजस्थान व चिकित्सा अधिकारी राजस्थान सरकार के सहयोग से बेघर लोगो की बस्ती में केम्प का आयोजन किया गया | जिसमे 50 लोगों ने लाभ लिया | केम्प के दौरान सभी लोगो को मास्क वितरण किये गये |

केम्प के दौरान मुख्य चिकित्सा एव चिकित्सा अधिकारी राजस्थान सरकार के कार्यलय से कोमल गौतम, ज्योति सांवरिया, जयराम यादव व सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज जयपुर संस्था से कोमल श्रीवास्तव, भंवर लाल कुमावत (पप्पू), हेमंत मोहन्पुरिया, बाबु लाल वर्मा, श्याम सुन्दर हरीश चौहान व वोलियनटियर रोहित कुमावत, प्रिंसी ने सहयोग किया |

 

केम्प के दौरान द्वारिकापुरी सर्किल प्रताप नगर जयपुर के बेघर लोगो को संस्था के वाहन में लाया गया और सभी बेघर लोगो को पहले बस्ती में सभी बेघर लोगो का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया उसके बाद CMHO प्रथम से पत्र देकर बातचीत के दौरान टीम को बेघर बस्ती में टीकाकरण टीम को भेजा गया, टीम ने बहुत ही अच्छे व्यवहार के साथ सभी बेघर लोगो को टीकाकरण किया और कहा की सबसे ज्यादा जरूरत टीकाकरण की इन बेघर लोगो को ही है क्यों की बेघर लोगों तक कोई नहीं पहुँच पाता है आप लोगो के साथ यह टीकाकरण केम्प करके उनको बहुत अच्छा लगा और एक अच्छा अनुभव भी रहा |

यह बेघर लोग लम्बे समय से जयपुर में तिरपाल की झुग्गी झोपडी में रहते है और मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे है | केम्प शांति और हर्सौल्लास के साथ आयोजित हुआ |

 


शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज संस्था द्वारा लगाये गए बेघर लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 बेघर लोगों ने लाभ लिया।

बेघर लोगों को निःशुल्क दवाइयां, N-95 मास्क, सेनेटाईजर व बेघर महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन वितरण किये गयें।

दिनांक 27 अगस्त 2021 को सांय 4 बजे से 7 बजे तक द्वारिकापुरी सर्किल के पास प्रताप नगर जयपुर पर सेन्टर फॉर इक्विटी स्टडीज जयपुर संस्था द्वारा झुग्गी झोपड़ियो में रहने वाले बेघर लोगो के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 85 बेघर लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का दवाईयों सहित लाभ लिया। कैम्प के दौरान सभी लोगों को निःशुल्क दवाईया, मास्क, सेनेटाईजर, सेनेटरी नेपकिन वितरण किया गया । कैम्प के दौरान कोमल श्रीवास्तव, भंवर लाल कुमावत (पप्पू), डॉ. नावेद हसन खाऩ, डॉ. पदमा राठोड, बाबू लाल वर्मा, श्याम सुन्दर, नीलम बागोतिया, हरीश चौहान, जय प्रकाश व प्रिंसी वोलियंटियर ने अपनी सेवायें दी। 

कैम्प के दौरान बेघर महिलाओं में खून की कमी, कमजोरी, बुखार, सर्दी-जुखाम, सिर दर्द, घुटनों का दर्द,   जोडो का दर्द, पेट दर्द, खांसी, खुजली, गला दर्द, भूख नहीं लगना, पांव दर्द, चोटग्रस्त, सूजन, चेहरे पर मुहासे, शरीर मे दर्द, कमर दर्द, महिलाओं मे सफेद पानी की समस्या,  गर्भवति महिलाओं में कमजोरी व खून की कमी, पेट में गेस, आँखों में जलन, त्वचा दर्द, नशों में दर्द, घाव, साँस फूलना, खुजली, शरीर पर लाल धब्बे, इत्यादि बिमारियों का उपचार दवाईयों सहित किया गया। 


कैम्प के दौरान सी.ई.एस. संस्था ने कोरोना माहामारी को लेकर जागरूक अभियान भी किया, जिसमे सभी बेघर लोगों को निःशुल्क सेनेटाईजर, मास्क और बेघर महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन भी वितरण किये गये एंव कोरोना बीमारी के बचाव कोलेकर पर्चे भी बांटे गये | दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक बेघर लोगो के कोरोना महामारी के बचाव के लिए कोविड-19 टीकाकरण के लिए बेघर लोगो के ऑनलाइन पंजीकरण भी किये गए |

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

बरसात के मौसम में मौसमी बिमारियां बेघर लोगों पर मार

मौसम के बदलाव के कारण बेघर लोगों पर बिमारी की मार पड़ी ऐसी कि दस्त, पेट दर्द, फोडे-फुंसी, खांसी, जुखाम, बुखार, कमजोरी, दाद, खुजली के ज्यादा मरीज सामने रहे है।

सेन्टर फाॅर इक्विटी स्टडीज के माध्यम से चलाया जा रहा ‘‘हाॅमलेस स्ट्रीट मेडिसीन कार्यक्रम’’ के दौरान पता लगा कि मौसम के बदलते ही बेघर की की झुग्गीयों में बिमारिया दस्तक दे रही है, सबसे ज्यादा खांसी, जुखाम, बुखार, फोडे-फुंसी की समस्यायें लेकर सामने रही है। बारिश आने के साथ ही बदलते मौसम में बीमारियों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। बेघर लोगों के बीच दिसम्बर 2016 से 16 अगस्त 2017 तक कुल 3604 बेघर लोगों को धर्मकांटा-रावण गेट, 200 फिट बाई पास, कावेरी पथ, वी.टी. रोड़ मानसरोवर, विध्याधर नगर, जे.एल.एन. मार्ग, एम.आई. रोड़ खासा कोठी पुलिया के नीचे बीमार लोगों को लाभ पहुंचाया है। 

इस मौसम मे यह मौसमी बिमारीया के ज्यादा लोग है। बेघर लोग अस्पतालों मे जाते है तो उनका नम्बर ही नहीं पाता है और उन्हें कोई इज्जत नहीं दि जाती है। मौसम मे होने वाले बदलाव के साथ ही कमजोरी होने के कारण बच्चे बीमारियों से अधिक पीडि़त होते है। बच्चों को ठीक से पोषण नहीं मिल पाता है। वे कई बार ये बीमारियां अन्धरूनी अंगों को भी प्रभावित कर देती है, ऐसे में सावधानी ही इनका सबसे बड़ा उपचार होता है। इनके लिए प्रशासन द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था और ना ही शौच के लिए शौचालयों की व्यवस्था की है। यह लोग खुल्ले में शौच करने को मजबूर है।

बेघर लोगों की झुग्गीयों में आस पास गन्दगी का जमा होने के कारण मच्छरों द्वारा काटे जाने पर बच्चों को फोडे-फुंसी, बुखार का आना बहुत ज्यादा परेशानी सामने रही है। क्योंकि मच्छर ही बारिश की गन्दगी के कारण गन्दे पानी पनपते है।

भँवर लाल कुमावत (पप्पू ) 
19.8.2017


बुधवार, 1 मार्च 2017

गुलाबी शहर जयपुर की बंजारा बस्ती 200 फिट बाई पास पर रह रहे बेघर लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया।

दिनांक 1 मार्च 2017 को सांय 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक बंजारा बस्ती 200 फिट बाई पास अजमेर दिल्ली मार्ग जयपुर पर सेन्टर फाॅर इक्विटी स्टडीज जयपुर के द्वारा ‘‘होमलेस स्ट्रीट मेडिसीन कार्यक्रम’’ के तहत निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डाॅ. अविरल श्रीवास्तव, नर्स दिन दयाल, भँवर लाल कुमावत, शीवा पी.यू.सी.एल. के इन्र्टस साथीयों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। कैम्प के दौरान 46 महिला, पुरुष बच्चों ने अपनी अपनी बिमारियों को दिखा कर निःशुल्क दवाईयां प्राप्त की गई। इन सभी लोगों में मुंह मे छाले, खासी, सर्दी-जुखाम, आँखों में खुजली, बुखार, पांव में चोट, पांव में घाव, दस्त, पेट दर्द, शरीर में दर्द, कान, गर्दन दर्द, आँखों से पानी आना इत्यादि बिमारियां सामने आई।

सेन्टर फाॅर इक्विटी स्टडीज जयपुर द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना जयपुर शहर के बेघर लोगों के लिए 5 क्षेत्र में (हसनपुरा पुलिया के नीचे, 22 गोदाम पुलिया के नीचे, वी.टी. रोड़ मानसरोवर, धर्मकांटा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास, बंजारा बस्ती 200 फिट बाई पास गांधी पथ के पास) जाकर रोजाना निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाता है और निःशुल्क दवाईयां वितरित भी की जाती है।

हसनपुरा पुलिया के नीचे, 22 गोदाम पुलिया के नीचे, वी.टी. रोड़ मानसरोवर, धर्मकांटा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास, बंजारा बस्ती 200 फिट बाई पास गांधी पथ के पास यह वह क्षेत्र जहां लोग खुल्ले आसमान के नीचे तीरपाल लगा कर अपना जीवन बहर कर रहे, आम जीवन में यह सभी लोग कचरा बीनना, जुते पालिस, मजदूरी, ढोल बजाने, साफ-सफाई, खेल दिखाने का कार्य करते है। इन जगह पर नगर निगम द्वारा कोई भी पानी, शौचालय बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। इन लोगों को दूर-दूर जाकर पानी भरकर लाना होता है और शौचालय के लिए औरतो बच्चों को बहुत दूर जाना होता है अगर आस-पास बैठ कर शौच करते है तो इन्हे मध्यम वर्ग के लोगों से गालिया और ताने भी सुनने को मिलते है। अधिकतर लोगों की कोई पहचान नहीं होने के कारण इन लोगों को कोई सुविधाये भी नहीं मिलती है जैसे राशन, पेंशन, बैंक में खाता इस तरह की। इनकी परेशानी के लिए हमने नगर निगम को भी लिख कर दिया लेकिन नगर निगम ने भी आज दिन तक कोई सुध नहीं ली है। हम यह देख सकते है कि गुलाबी शहर जयपुर को यही लोग कचरा बिन कर या उठा कर साफ सुथरा रखते है और मजदूरी करके शहर की अनेको बिल्डींग खडी हो रही उसमे इन बेघर लोगो का कितना बडा योगदान रहता है और इसी योगदान के बदले जयपुर का प्रशासन इन लोगों कोई सुध तक नही लेता है।

सेन्टर फाॅर इक्विटी स्टडीज का बेघर लोगों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा सेवायें देना है। सेन्टर फाॅर इक्विटी स्टडीज जयपुर ने दिसम्बर माह में निःशुल्क चिकित्सा सेवायें शुरू की गई अब तक जयपुर शहर के लगभग 1000 बेघर लोगों को चिकित्सा सेवायें दवाईयों सहित दे चुका है और आगे भी प्रयासरत है।

इस कार्यक्रम आप भी हमारी मदद कर सकते है अगर आप सहयोग करना चाहते है तो आप दवाईयों के रूप में सहयोग कर सके तो आप लोगों की मेहबानी होगी।

मदद करने के लिए सम्पर्क करे - भँवर लाल कुमावत (पप्पू) 9887158183


भँवर लाल कुमावत (पप्पू)

शुक्रवार, 10 मई 2013

जयपुर की बेटियों के कत्लेआम की उद्योग अनिल हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन। राजस्थान मेंडिकल कांउसिल से लाईसेंस रद्द करने की मांग।



दिनांक 10 मई 2013 को शाम 5.45 बजे से  लिंग जांच एवं कन्या भू्रण हत्या विरोधी जन अभियान की ओर से अनिल हॉस्पिटल, खरबूजा मंण्डी के बाहर जम कर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों का मानना था कि पिछले 2 दशक से भी अधिक वर्षों से डॉ  अनिल कुमार लिंग जांच एवं बेटियों के कत्लेआम की एक उद्योग चला रहे थे और उनकी चुनौति थी कि उन्हें कोई भी कभी नहीं पकड सकता है। 2 मई 2013 को एक स्टिंग ऑपरेसन  में 15000/- -रूपये में लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकडे गये। डॉ अनिल कुमार अभी जयपुर के केन्द्रीय कारागाह में है और उनकी जमानत के आवेदन निचली अदालत से खारिज हो गई है। 

सभी ने मांग की डॉ अनिल कुमार का लाईसेंस राजस्थान मेडिकल कांउसीयल द्वारा पूर्ण रूप से रद्द किया जाना चाहिये और यह भी मांग की राज्य सरकार कानूनी लडाई में बिल्कुल भी कोताई ना बरते जिससे डॉ अनिल कुमार को सख्त से सख्त सजा हो। 



प्रदर्शनकारी जिसमें डॉ नरेन्द्र गुप्ता, कविता श्रीवास्तव, निशात हुसैन, अनिता माथुर, राजन चोधरी, कमल टांक, भँवर लाल कुमावत, कृष्णा एवं विद्यी अध्ययन के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन के जरिए मौहल्ले मे अपील की कि सभी डॉ अनिल कुमार, पूरे स्टाफ व अस्पताल का सामाजिक बहिष्कार करे। मौहल्ले वालों में से अनेक लोग सामने आये और उन्होंने डॉ अनिल कुमार की कारगुजारी का खुलासा किया व अपने व अपने परिवार के साथ हुये धौके को अपनी जुबानी रखा।   

बुधवार, 24 अप्रैल 2013

पी यू सी एल राजस्थान द्वारा द्वितीय सुश्री हेमलता प्रभू मेमोरियल व्याख्यान



कला, शिक्षा व नागरिकता

द्वितीय सुश्री हेमलता प्रभू मेमोरियल लेक्चर दिनांक 23 अप्रेल, 2013 को सांय 5.45 बजे से रंगायन हॉल, जवाहर कला केन्द्र, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में किया | इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मल्लीका साराभाई, विश्वविख्यात नृत्यागना रहेंगी जो ‘‘कला, शिक्षा व नागरिकता’’ शिर्षक पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। व्याख्यान माला की पहली कड़ी में एन.एस.डी. की प्रोफेसर त्रिपुरारी शर्मा ने व्याख्यान दिया। 



व्याख्यान माला की दूसरी कड़ी में अपनी बात रखते हुए मल्लीका साराभाई ने कहा कि वे हमेशा अपनी कला एवं काम को शिक्षा के क्षेत्र व महिला सशक्तिकरण के दायरे में देखती है। 30 वर्ष से ज्यादा दर्पणा एकेडमी के मंच से उन्होंने कला के हर स्तर को बढाने की कोशिश की है चाहे वह शास्त्रीय हो या वर्तमान हो। 1989 में उन्होंने अपना ‘‘शक्ति-दा पावर ऑफ वूमन’’ नाट्क से सामाजिक बदलाव की ओर काम करना शुरू किया व मध्य 90 के दशक में उन्होंने अपनी ही परिभाषा नृत्य को दी जिसमें न्याय, समानता, कला, खुबसूरती, स्थेटीक्स इत्यादि में एक समग्रता लाते हुए विश्वभर में अपने काम को फैलाया। इसी क्रम में जब गुजरात में 2002 में कत्लेआम हुआ उनके लिए सहज था कि वे न्याय के लिए खड़े हो और अपनी कला से नफरत की राजनिती से ऊपर लोगों को उठाये। इसी तरह 2009 का चुनावी संघर्ष एक सत्याग्रह था। बस एक ही विश्वास है कि कला ही सिर्फ एक माध्यम है जिससे बदलाव आयेगा। 

व्याख्यान में विशेष टिप्पणी प्रो. लोकनाथन, भौतिक विज्ञान (सेवानिवृत्त, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर) की होगी, जो सुश्री हेमलता प्रभू को लम्बे समय से जानते थे। ने कहा कि वे 1969 से सुश्री हेमलता प्रभू एवं उनकी साथी सुश्री कृष्णा तरवे कोे जानते थे। उन्होंने कहा कि सुश्री प्रभू जयपुर 1944 अपने पिता के साथ छुट्टीयां मनाने आई थी और उन्होंने जयपुर शहर को अपना लिया और जयपुर को एक अनूठी नागरिक प्राप्त हुई जिसने अपना पूरा जीवन कला, शिक्षा और जिम्मेदार नागरिक स्थापित करने में समर्पित किया। 

व्याख्यान में विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा रॉय, शिक्षाविद शारदा जैन, अनेक छात्र/छात्राऐं एवं अनेक महिला आंदोलन की कार्यकर्ताये शामिल हुई।  


प्रदर्शनी का उदघाटन 

व्याख्यान से पूर्व 4.30 बजे सुक्रीती कला दिर्घा जवाहर कला केन्द्र में बोध शिक्षा समिति, दिगंतर एवं विहान द्वारा चलाये जा रहे विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कुल 125 कलाकृतियां 92 बच्चों द्वारा बनाई गई थी, जिसमें लकड़ी के खिलौने, टेराकोटा का कार्य, पेपर मेरसी, ग्लास पेन्टींग, कॉर्लाज, क्राफ्ट कार्य है जिन्हें प्रदर्शीत किया। 



यह प्रदर्शनी क्यों?  सुश्री हेमलता प्रभू आरंभ से ही वंचित वर्ग के सभी बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध थीं। उन्होंने 1989 से वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए जयपुर के अन्य साथियों के साथ बोध शिक्षा समिति की स्थापना की। सुश्री प्रभू का ताल्लुक इन बच्चों के संग वैसा ही था जैसे उन्होंने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, महारानी कॉलेज व कॉनोडिया कॉलेज की छात्राओं के साथ बनाया था। उनकी एक ही चाह थी कि इन बच्चों के लिए भी सबसे उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त हो। आज बोध शिक्षा समिति अलवर के थानागाजी में दूरदराज की ग्रामीण लड़कियों के लिए आवासीय विद्यालय चला रही है व कूकस में जयपुर शहर के गरीब बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय चला रही है व जयपुर की ढेरांे कच्ची बस्तियों में सरकारी विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों के साथ लगातार शैक्षणिक हस्तक्षेप का कार्य कर रही है।  

दिगंतर शिक्षा एवं खेलकूद समिति जो पिछले 23 वर्षो से जगतपुरा के भावगढ़ व रतवाली में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए विद्यालय चला रही है। जयपुर शहर के हाशिए से सटे इन गांवों में बालिका शिक्षा की स्थिति में सुधार की दिशा में दिगंतर ने महत्वपूर्ण कार्य किया है और अब इन इलाकों में जहां पहले बालिकाएं स्कूल तक नहीं जाती थीं वे अब महाविद्यालयों तक शिक्षा प्राप्त करने की पहल कर रही हैं। दिगंतर के दोनों स्कूलों के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए व बच्चों का संपूर्ण विकास कैसे हो, इसकी बुनियादी समझ निकलती है।

वहीं विहान संस्थान जयपुर की त्रिवेणी नगर की कच्ची बस्ती में पिछले 10 वर्षो से शिक्षा से वंचित 200 बच्चों के लिए एक प्रायोगिक विद्यालय चला रहा है। विहान का लक्ष्य है कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को विकास के समान अवसर प्राप्त हों और वे शिक्षा के जरिए समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल कर पाएं।




इन सभी संस्थाओं में कला को संपूर्ण विकास के लिए असरदार अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में देखती हैं। आज के इस अवसर पर सुश्री हेमलता प्रभू की स्मृति में इन तीनों विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र उनकी इस समझ की सशक्त प्रस्तुति है। आज की यह प्रदर्शनी सुश्री हेमलता प्रभू को समर्पित है।

सुश्री हेमलता प्रभू के बारे में:- सुश्री हेमलता प्रभू चैन्नई में पली-बढी लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन जयपुर व राजस्थान को दिया। कला, शिक्षा व नागरिकता के क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा । जयपुर में महिला शिक्षा की स्थापना में अग्रणी रही व 20 वर्ष (1945-66), महारानी कॉलेज में अंग्रेजी की प्राध्यापिका रही । 1966 मंे कॉनोडिया कॉलेज की स्थापना की व 1982 तक कार्य किया। वह राजस्थान में पहली  नाट्य निर्देशीका रही व  नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में अदभूत काम किया। राजस्थान में महिला आंदोलन की स्थापना व सती प्रथा के विरूद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया। मानवाधिकार संस्थान पी.यू.सी.एल. की राजस्थान ईकाई की सहसंस्थापिका रही व 2006 में देहान्त हुआ।

कला, शिक्षा व नागरिकता का मंच क्यों? सुश्री हेमलता प्रभु, के साथ जुडे यह तीन शब्द कला, शिक्षा व नागरिकता, जो आमतौर से एक लगते हैं, इन तीनों को अपने में समेटे हुए थीं। वे एक शिक्षक थीं जो कला एवं मंच से जुड़ी रहीं और उनका मानव अधिकार की लड़ाई से भी गहरा रिश्ता था। एक व्यक्तित्व जो इन तीन चीजों को समेटे हुए था वह आज हमारे लिए एक प्रेरणा का स्रोत तो हैं ही। इस तरह के व्यक्तित्व और इन तीन शब्दों को एक साथ सोचने के लिए यह आज का दिन ज्यादा खास है। खास इसलिए कि आज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां हमने हर चीज को बहुत बांट दिया है। हमने केवल धर्म को ही नहीं बांटा, हमने हर किसी को खेमे में बांट दिया है। उसको समग्रता में पूनः लाने के लिए यह मंच कार्यरत है।